मुख पृष्ठ » स्पोर्ट्स » क्रिकेट » सचिन को संन्यास लेना चाहिए-गांगुली
बढ़ती उम्र और खराब फॉर्म की वजह से भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की आलोचना हो रही है और उनके खिलाफ उठ रही आवाजें कह रही हैं कि सचिन को अब कम से कम वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए।

FILE
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सचिन को सलाह देने के अंदाज में कहा है कि सचिन को अपना टेस्ट करियर लंबा करने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी सचिन को यही सलाह दे चुके हैं। कपिल ने कहा कि क्रिकेट में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद इस चैंपियन बैट्समैन का बढ़िया समय गुजर चुका है।

गांगुली ने कहा कि सचिन को अपना टेस्ट करियर लंबा खींचने के लिए वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सचिन को अपने वनडे करियर के बारे में जल्द फैसला करना चाहिए क्योंकि वह 2015 विश्व कप तक नहीं खेल पाएंगे। (एजेंसियां)
और भी
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की रोटेशन नीति के आलोचक पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि समय आ गया है...
ब्रिस्बेन। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने स्वीकार किया कि त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की...
ब्रिस्बेन। श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने त्रिकोणीय श्रृंखला के आज के मैच में लाहिरू तिरिमाने को रन आउट करने की...
कराची। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के खराब...