मुख पृष्ठ » न्यूज़-व्यूज़ » समाचार » सेक्स से दूर रहने की कसम
FILE
सेक्स करना जिंदगी की जरूरत है और पश्चिम देशों में इस जरूरत पर खुलेआम बात की जाती है और उसे पूरा करने के लिए हर मुमकिन तरीका मौजूद है। लेकिन बदलते परिवेश में कुछ महिलाओं ने सेक्स से दूरी बना रखी है, हालांकि वे भविष्य में सेक्स करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर।

'द सन' में प्रकाशित खबर के अनुसार अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति से अलग होने के बाद किसी अन्य पुरुष से सेक्स नहीं किया है। इस अभिनेत्री के करीबी लोग बताते हैं कि कॉक्स लगभग एक साल पहले अपने पति से अलग हो चुकी है, लेकिन उसने इस दौरान सेक्स नहीं किया है। कॉक्स का कहना है कि वह सेक्स के लिए 'मिस्टर राइट' का इंतजार कर रही हैं और वह जोर देकर कहती हैं कि आखिर आज ही सेक्स करने की जरूरत क्या है?

इसी तरह का दूसरा वाकिया बेनजरी लेशायर का भी है, लेकिन उसकी कहानी में पेंच यह है कि बेनजीर ने 2007 के बाद से सेक्स नहीं किया है। इसके पीछे कोई धार्मिक कारण नहीं बल्कि बदलती लाइफ स्टाइल है। बेनजीर ने कसम खाई है कि जब तक उसकी भावनाओं को समझने वाला कोई नहीं मिल जाता वह सेक्स से दूर ही रहेंगी। हालांकि बेनजरी का यह इंतजार अब पांच साल का हो गया है, लेकिन अब भी वे अपनी कसम पर कायम हैं।

नॉर्थ लंदन रहने वाली बेनजीर पेशे से म्यूजिक टीचर हैं और कहती हैं कि उनके इस फैसले का धर्म से कोई लेने देना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में ही अपना कौमार्य खो दिया था और तब से लेकर 2007 तक उन्होंने कई सेक्स पार्टनर बनाए और समय समय पर सेक्स टोयज़ के सहारे हस्तमैथुन भी किया। लेकिन अब में भावनात्मक रिश्ता बनाकर ही सेक्स करना चाहती हैं। (एजेंसियां)
और भी
नई दिल्ली। रेलवे में संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों के करीब सवा लाख से ज्यादा पदों के रिक्त रहने पर चिंता जताते हुए...
चीन के हेईबी प्रांत में एक विचित्र घटना घटी है जिसमें एक महिला की लाश की दो बार शादी हो गई...इस मामले के सामने आने पर...
मथुरा। प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने निकली टीम अन्ना ने मतदाताओं को दो घंटे 'राइट टू रिजेक्ट' का पाठ पढ़ाया। टीम...
दमिश्क। निरीक्षकों का कहना है कि इदलिब प्रांत के होम्स शहर और एक गांव में धावा बोल कर सीरियाई बलों ने 68 नागरिकों को...