शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

मुनरो का एक्स-रे 45000 डॉलर में नीलाम

मुनरो का एक्स-रे 45000 डॉलर में नीलाम -
कभी अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ा देने वाली प्रसिद्ध हॉलीवुड अदाकारा मर्लिन मुनरो का जादू उनकी मौत के कई वर्षों के बाद भी बरकरार है। यही वजह है कि मुनरो के सीने का एक एक्स-रे 45 हजार डॉलर में नीलाम हुआ।

मुनरो के सीने का यह एक्स-रे अपनी अनुमानित कीमत से लगभग 15 गुना ज्यादा कीमत पर नीलाम हुआ। वर्ष 1954 में मुनरो की लेबनान यात्रा के दौरान एक अस्पताल में उनके सीने के तीन एक्सरे लिए गए थे।

यह नीलामी लॉस वेगास के जूलियन नीलामीघर में रविवार को हुई। अनुमान था कि एक-एक एक्सरे 1200 डॉलर में नीलाम होगा, लेकिन इससे 45000 डॉलर की राशि मिली। (भाषा)